Begin typing your search...

Amarnath Yatra: भक्तों की भीड़ से हुए गायब बाबा बर्फानी- वैज्ञानिकों ने बताई वजह

X
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी विलीन हुए या भक्तों की भीड़ से हुए गायब | El Nino
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Updated on: 9 July 2026 10:30 PM IST

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही पवित्र हिम शिवलिंग के अपेक्षाकृत जल्दी पिघलने की खबर चर्चा का विषय बन गई है. श्रद्धालु इसे आस्था और धार्मिक मान्यताओं से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे बढ़ते तापमान, कम बारिश, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और मानव गतिविधियों को प्रमुख कारण बता रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष उत्तर भारत में सामान्य से अधिक गर्मी और कम वर्षा का असर अमरनाथ गुफा के प्राकृतिक हिम शिवलिंग पर भी देखने को मिला है.


अगला लेख