देशभर में मानसून अब नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश का पैटर्न पूरी तरह बदल सकता है. 12 और 13 जुलाई से हिमालय की तराई वाले इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जिससे भूस्खलन और मडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में कुछ दिनों के लिए बारिश थम सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पालावत ने मानसून की चाल, एल नीनो के असर और आने वाले दिनों के मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान साझा किया.