महंगाई और बदलते बाजार के दौर में पैसा कहां निवेश करना सबसे बेहतर है? बैंक एफडी, सोना, म्यूचुअल फंड या फिर प्रॉपर्टी? निवेश को लेकर अक्सर लोगों के मन में ऐसे सवाल रहते हैं. स्टेट मिरर से खास बातचीत में निवेश विशेषज्ञ दीपक वाधवा ने अलग-अलग निवेश विकल्पों के रिटर्न और जोखिम के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि लंबी अवधि में सोना और म्यूचुअल फंड बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं. लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड के साथ उन्होंने क्रिप्टो और रियल एस्टेट में निवेश के जोखिम भी बताए.