Begin typing your search...

गुलाब से लेकर रील्स तक, कैसे बदल गया वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन? Gen Z ने बताया असली सच

X
Amity Students EXPOSE Valentine Reality | Gen Z का प्यार, Breakup और Social Media का असर! | Single

वैलेंटाइन डे नजदीक है, लेकिन आज के युवाओं के लिए प्यार अब सिर्फ गुलाब, चॉकलेट और प्रपोज़ल तक सीमित नहीं रहा. अमिटी यूनिवर्सिटी में की गई खास ग्राउंड रिपोर्ट में Gen Z और मिलेनियल्स छात्रों से बात की गई, ताकि समझा जा सके कि 2026 में वैलेंटाइन कल्चर आखिर कैसा दिखता है. छात्रों ने खुलकर बताया कि कैसे इंस्टाग्राम, रील्स, रिलेशनशिप ट्रेंड्स और ऑनलाइन वैलिडेशन ने प्यार जताने का तरीका बदल दिया है. आज 'सिचुएशनशिप', 'घोस्टिंग' और 'सॉफ्ट लॉन्च' जैसे शब्द आम हो गए हैं. कई युवाओं के लिए वैलेंटाइन डे अभी भी प्यार का जश्न है, लेकिन कुछ के लिए यह सोशल मीडिया के दबाव, अकेलेपन और इमोशनल ओवरलोड का दिन बन गया है. इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ब्रेकअप अब सिर्फ निजी दर्द नहीं रह गया, बल्कि कई बार डिजिटल दुनिया में चुपचाप झेला जाने वाला अनुभव बन चुका है. कुल मिलाकर, यह सिर्फ वैलेंटाइन डे की रिपोर्ट नहीं, बल्कि बदलते भारत के युवाओं की सोच और भावनाओं की सच्ची तस्वीर है.