Begin typing your search...

ईरान-अमेरिका तनाव से लेकर पाकिस्तान तक, GD बख्शी ने बताया क्यों बदल रही है वैश्विक राजनीति; बोले- भारत अब कमजोर नहीं रहा

X
GD BAKSHI on ईरान बनाम अमेरिका-इजराइल ? पूरी दुनिया में हलचल ! Middle East war analysis

रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने एक इंटरव्यू में भारत-पाकिस्तान तनाव, अमेरिका-ईरान संघर्ष और वैश्विक राजनीति पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि भारत से टकराने की कोशिश करने वालों को जवाब मिला है और भारत अब पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत स्थिति में है. उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता पहले से काफी बढ़ी है. जीडी बख्शी ने चीन, अमेरिका और पश्चिम एशिया के हालात पर भी टिप्पणी की. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्ति संतुलन में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव पर उन्होंने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका और इजराइल को कड़ी चुनौती दी है. जीडी बख्सी ने तेल की कीमतों पर भी बात की और कहा कि वैश्विक संघर्षों का असर ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है. ग्लोबल ऑयल सप्लाई, रणनीतिक रिजर्व और युद्ध की स्थिति को लेकर उन्होंने आने वाले महीनों को अहम बताया. उन्होंने कहा कि अगर संघर्ष रुक भी जाए तो वैश्विक बाजार और रणनीतिक संतुलन को सामान्य होने में समय लग सकता है.