Begin typing your search...

7000mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus N6X, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

X
सस्ते में मिलेगा OnePlus N6x फोन, फायदा या नुकसान? 20,000 में 2.5 दिन की बैटरी! | State Mirror Hindi
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Published on: 27 July 2026 11:29 PM

20 हजार रुपये से कम के बजट में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 31 जुलाई का इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. OnePlus अपना नया OnePlus N6X लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की मैसिव बैटरी बताई जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब ढाई दिन तक चल सकता है. हालांकि, क्या सिर्फ बड़ी बैटरी ही इसे इस प्राइस रेंज का सबसे दमदार स्मार्टफोन बना देगी? या फिर Realme, CMF, Moto और iQOO जैसे ब्रांड पहले से ज्यादा बेहतर विकल्प दे रहे हैं? लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक OnePlus N6X की कीमत करीब ₹19,990 हो सकती है. लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस जैसे कई अहम फीचर्स का खुलासा अभी बाकी है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह फोन सच में बजट सेगमेंट का नया गेम चेंजर बनेगा या फिर सिर्फ बड़ी बैटरी के दम पर मार्केटिंग हाइप तैयार की जा रही है? आइए जानते हैं अब तक सामने आई सभी अहम जानकारी.


अगला लेख