Begin typing your search...

नोएडा में बड़ा हादसा टला, खुले नाले में गिरे ICMR के पूर्व निदेशक; State Mirror से बोले- ऐसा लगा जैसे अब जान नहीं बचेगी

X
Noida: सीवर के मेनहोल में गिरे ICMR के रिटायर्ड वैज्ञानिक, लापरवाही से याद आया Yuvraj Mehta Case

नोएडा के सेक्टर-122 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के पूर्व निदेशक R. S. Sharma रात के समय एक खुले नाले में गिर गए. यह घटना उस वक्त हुई जब वह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इलाके में अंधेरा होने और नाले के खुले होने की वजह से डॉ. शर्मा को रास्ते का सही अंदाजा नहीं लग पाया। सड़क से गुजरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे सीधे नाले में जा गिरे. हादसे के बाद कुछ मिनटों तक उनकी स्थिति बेहद भयावह रही और उन्हें लगा कि शायद उनकी जान नहीं बच पाएगी. हालांकि राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में उन्हें केवल मामूली चोटें आईं और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद खुले नालों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.