Begin typing your search...

तमिलनाडु से सिर्फ चोरी करने आता था चोर, फिर करवाता था सामान कुरियर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

X
Noida Police: चोरी का सामान कुरियर से Tamilnadu भेजने वाले चोर को कैसे पकड़ा? | State Mirror Hindi
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा

Updated on: 3 July 2026 2:53 PM IST

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो तमिलनाडु से सिर्फ चोरी करने के इरादे से नोएडा आता था. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले रेलवे स्टेशन के आसपास ठहरता, फिर रेकी कर पीजी और किराए के मकानों को निशाना बनाता था. वह लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चुराकर कूरियर के जरिए तमिलनाडु भेज देता था, जबकि खुद ट्रेन से वापस चला जाता था. पुलिस ने उसके पास से 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक, 1,500 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है. पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय से इसी तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था. फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. साथ ही पीजी में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा के पूरे इंतजाम रखें और लापरवाही न बरतें.


अगला लेख