Begin typing your search...

नागोद राजघराने में आखिर किस बात पर बहा खून? गोलीकांड के पीछे छिपी है अरबों की कहानी

X
Nagod Royal Family Case Explained | Yogita Singh | Sunita Singh Arrested | Property Dispute Mystery
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 16 Jun 2026 2:28 PM

मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागोद राजघराने में हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे विंध्य क्षेत्र से लेकर राजस्थान के राजपरिवारों तक हलचल मचा दी है. इस मामले में राजघराने की बहू योगिता सिंह को गोली लगने के बाद सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. लेकिन जांच में सामने आ रही जानकारी बताती है कि यह मामला सिर्फ गोलीबारी तक सीमित नहीं है. अरबों रुपये की पैतृक संपत्ति, पेट्रोल पंप के संचालन को लेकर विवाद, पारिवारिक रिश्तों में तनाव और नागोद राजपरिवार के अंदर लंबे समय से चल रही खींचतान को इस पूरे घटनाक्रम की बड़ी वजह माना जा रहा है. जानिए कौन हैं सुनीता सिंह, क्या है बाबा राजा उर्फ रूपेंद्र सिंह का कनेक्शन, योगिता सिंह को गोली कैसे लगी और आखिर क्यों चर्चा में है नागोद राजघराने का यह हाई-प्रोफाइल विवाद.


अगला लेख