Begin typing your search...

Zubeen को मेरा सलाम, मुकेश खन्ना ने बोले- 'आज की Gen Z को 10 गुना ज्यादा शक्तिमान की जरूरत'

X
सागर द्विवेदी
Edited By:सागर द्विवेदी

Published on: 30 Oct 2026 10:37 PM

टीवी की दुनिया के मशहूर सुपरहीरो 'शक्तिमान' यानी अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में गुवाहाटी पहुंचे मुकेश खन्ना ने असम लाइव 24 हिंदी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शक्तिमान की वापसी से लेकर Gen Z, सोशल मीडिया और OTT पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को 90 के दशक की तुलना में 10 गुना ज्यादा शक्तिमान की जरूरत है. साथ ही उन्होंने शक्तिमान की आगामी फिल्म को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया. उनके मुताबिक, सोनी के साथ यह फिल्म 200-300 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाने की योजना है. इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तारीफ करते हुए उन्हें 'विजय भव' का आशीर्वाद दिया, लेकिन राज्य में आने-जाने की सुविधाओं और अधूरी सड़कों को बेहतर बनाने की सलाह भी दी. उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग को याद करते हुए उन्हें शानदार कलाकार के साथ-साथ नेकदिल इंसान बताया. वहीं, Gen Z के विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि आंदोलन में शामिल सभी लोग छात्र नहीं हैं और युवाओं को गुमराह किया जा रहा है. सोशल मीडिया को उन्होंने आशीर्वाद नहीं, बल्कि अभिशाप करार दिया. शक्तिमान की फिल्म, मोबाइल फोन को नया विलेन बनाने और Gen Z पर मुकेश खन्ना ने क्या-क्या कहा, सुनिए यह खास बातचीत.


जुबिन गर्ग
अगला लेख