IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन प्रदर्शन से ज्यादा एमएस धोनी को लेकर उठे सवालों की वजह से चर्चा में रहा. पूरे सीजन फैंस को धोनी की वापसी की उम्मीद दी जाती रही, लेकिन वह मैदान पर नजर नहीं आए. सोशल मीडिया पर ‘MS Dhoni Scam’ ट्रेंड करने लगा और पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भी टीम मैनेजमेंट की पारदर्शिता पर सवाल उठाए. चोट, रिहैब और फिटनेस को लेकर लगातार अलग-अलग बातें सामने आती रहीं, लेकिन फैंस को कभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली. इस बीच CSK लगातार तीसरे साल प्लेऑफ से बाहर हो गई, जिससे यह बहस और तेज हो गई कि क्या क्रिकेट अब सच में पोस्ट-धोनी दौर में प्रवेश कर चुका है.