उत्तर प्रदेश की राजनीति में जब भी “सोशल इंजीनियरिंग” शब्द गूंजता है, तो सबसे पहले नाम आता है Mayawati का. एक बार फिर बसपा सुप्रीमो ने उसी पुराने लेकिन कभी बेहद कामयाब रहे फार्मूले को आज़माने की कोशिश की है. जालौन की माधोपुर सीट से आशीष पांडेय को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है- ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है.