महिला नागा साधु, ये सुनते ही लोगों के मन में कई तरह के सवाल उमड़ने लगते हैं. जैसे क्या महिलाएं भी नागा साधु बनती हैं, क्या उन्हें भी ऐसा करने का अधिकार है, वगैरह. तो हम आपको बता दें कि हां, महिलाएं भी नागा साधु बनती हैं और ये भारतीय संत परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इस बार भी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में महिला नागा साधु भी शिरकत करेंगी और मेले की शोभा बढ़ाएंगी. साथ ही पुरुष नागा साधुओं की तरह ही ये भी शाही स्नान में हिस्सा लेंगी. तो आइए जानते हैं कैसी होती है महिला नागा साधुओं की दुनिया.