माघ मेला 2026 के दौरान शंकराचार्य से जुड़े घटनाक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. सरकार ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिखा खींचना अपराध नहीं महाअपराध है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले पर दो टूक कहा था कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी व्यक्ति को विशेष छूट नहीं दी जा सकती.