Begin typing your search...

रियलिटी शो Engaged Season 2 पर बवाल, लैप डांस टास्क और आइस क्यूब सीन से भड़के दर्शक, शो बंद करने की मांग तेज

रियलिटी शो 'द 50' के नए प्रोमो में दिखाए गए लैप डांस और आइस क्यूब टास्क को लेकर दर्शकों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोग शो को अश्लील बताकर बंद करने की मांग कर रहे हैं.

the 50 show controversy jiya shankar lap dance task boycott trend
X
( Image Source:  Instagram: the50._realityshow )
रूपाली राय
By: रूपाली राय

Updated on: 19 Feb 2026 12:59 PM IST

रियलिटी शो 'एंगेज्ड सीजन' 2 (Engaged Season 2) इन दिनों टीवी और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से ही यह सुर्खियों में छाया रहता है. लेकिन अब एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो इतना बोल्ड और विवादास्पद है कि दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा पैदा हो गया है. लोग इसे देखकर काफी नाराज हैं और शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं. यह शो एक तरह का बड़ा रियलिटी प्रोग्राम है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. इसमें मशहूर हस्तियां और आम लोग दोनों शामिल हैं. शो का मकसद मनोरंजन देना है, लेकिन कई बार टास्क ऐसे दिए जाते हैं जो सीमा पार कर जाते हैं.

हाल ही में सीजन 2 के छठें एपिसोड में दो मुख्य विवादित टास्क दिखाए गए हैं, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए. पहला टास्क जिया शंकर से जुड़ा है. जिया शंकर, जो पहले 'बिग बॉस' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं, इस शो में एक अहम भूमिका में हैं. शो की एक वायरल क्लिप में दिखाया गया कि जिया ने फीमेल कंटेस्टेंट दीपांगना को एक लैप डांस टास्क दिया. मतलब, दीपांगना को एक मेल कंटेस्टेंट की गोद में बैठकर डांस करना था. दीपांगना ने इस टास्क को काफी बोल्ड तरीके से परफॉर्म किया. उन्होंने बिना झिझक के स्टेप्स लिए और पूरा सीन काफी कामुक लग रहा था. यह देखकर दर्शकों को लगा कि यह मनोरंजन नहीं, बल्कि अश्लीलता है.

बंद करने की मांग तेज

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि 'यह क्या दिखा रहे हैं? परिवार के साथ बैठकर देखने लायक नहीं है.' कई यूजर्स ने कहा कि लड़कियों को ऐसे टास्क देकर उनकी इज्जत की कीमत पर रेटिंग्स कमाई जा रही है. दूसरा टास्क और भी ज्यादा विवादित है. इसमें मेल कंटेस्टेंट को फीमेल कंटेस्टेंट की बॉडी पर बर्फ पिघलाने का काम दिया गया. खास तौर पर एक सीन में दिखाया गया कि एक मेल कंटेस्टेंट अपनी फीमेल पार्टनर की गर्दन (नेक) पर आइस क्यूब रखकर उसे पिघलाता है. कैमरा उस पर काफी क्लोजअप लेता है, और पूरा माहौल बहुत इंटिमेट और सेक्सुअल लगता है. बर्फ पिघलते हुए पानी की बूंदें बॉडी पर गिरती हैं, और दोनों के एक्सप्रेशन्स को ऐसे दिखाया गया है जैसे कोई रोमांटिक या कामुक सीन हो. दर्शकों का कहना है कि यह टास्क बच्चों और परिवार के सामने बिल्कुल फिट नहीं है. लोग पूछ रहे हैं कि "मनोरंजन के नाम पर इतनी घटिया हरकतें क्यों?.

क्या यह देखने लायक है?

यह एपिसोड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हजारों पोस्ट्स आ चुके हैं. लोग हैशटैग जैसे #Engaged Season 2, #StopEngaged Season 2, #Engaged Season 2 आदि इस्तेमाल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह शो टीवी पर आने लायक नहीं. ऐसे टास्क देकर क्या मैसेज दे रहे हैं? लड़कियां सिर्फ बॉडी के लिए हैं?. एक और ने कहा, 'जिया शंकर जैसी एक्ट्रेस ऐसी चीजें कर रही हैं, तो बाकी क्या उम्मीद करें?. कई पैरेंट्स ने शिकायत की कि उनके बच्चे यह देखकर गलत चीजें सीख रहे हैं. कुछ लोगों ने चैनल और प्रोड्यूसर्स पर ट्रोल किया और कहा कि रेटिंग्स के चक्कर में संस्कृति और नैतिकता को ताक पर रख दिया गया है.

पहले भी हुआ है विवाद

'एंगेज्ड सीजन' 2 शो शुरू से ही विवादों में रहा है. इसमें कोई नियम नहीं हैं, कोई सेफ्टी नहीं है, बस माइंड गेम्स और ड्रामा है. पहले भी कई टास्क आए थे जो लोगों को पसंद नहीं आए, लेकिन यह वाला प्रोमो सबसे ज्यादा चर्चा में है. दर्शक कहते हैं कि रियलिटी शोज में ड्रामा तो ठीक है, लेकिन यह सीधे अश्लीलता की तरफ जा रहा है. मनोरंजन और अश्लीलता में फर्क समझना चाहिए. कई सोशल एक्टिविस्ट्स और आम लोग अब शो बंद करवाने की मांग कर रहे हैं. वे चैनल को ईमेल, सोशल मीडिया पर टैग करके और पिटीशन शुरू करके दबाव बना रहे हैं. कुछ का कहना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो सेंसर बोर्ड या सरकार को बीच में आना पड़ेगा. लोग याद दिला रहे हैं कि टीवी पर कंटेंट कितना फैमिली फ्रेंडली होना चाहिए.

अगला लेख