Begin typing your search...

गिरानी थी बिल्डिंग, LDA ने बनवा दी 3 मंजिल... 15 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन?

X
Lucknow coaching Fire: बिल्डिंग गिरानी थी LDA ने 3 मंजिल बनवा दी, 20 का मीटर, 34 का लोड
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 24 Jun 2026 2:52 PM

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में जो अग्निकांड हुआ है उसको देखकर के आपको भले लगे कि यह एक हादसा है. दरअसल यह हादसा नहीं बल्कि सिस्टम के संरक्षण में किया गया एक ऐसा कत्लेआम है जिसकी गूंज पूरे देश में हो रही है और आज हर एक लखनऊ का वासी इस बात का गवाही दे रहा है कि कैसे पूरे सिस्टम ने इस बिल्डिंग को पालापसा और बड़ा किया और आज यह उन्हीं 15 मासूम बच्चों का कब्रगाह बन गया. दरअसल अलीगंज के रिहाइशी इलाके में खड़ी हुई तिमंजिला अवैध इमारत जिसमें व्यवसायिक काम हो रहे थे उसमें सोमवार को 15 मासूमों की मौत हो गई.


अगला लेख