Begin typing your search...

प्रेग्नेंट हैं Samantha Ruth Prabhu, सक्सेस मीट में मुस्कुराते हुए कहा- 'लेने जा रही हूं मैटरनिटी लीव'

साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. एक्ट्रेस ने मैटरनिटी लीव पर जाने और कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने की बात कही है.

प्रेग्नेंट हैं Samantha Ruth Prabhu, सक्सेस मीट में मुस्कुराते हुए कहा- लेने जा रही हूं मैटरनिटी लीव
X
( Image Source:  X: SamTrendsmedia )
रूपाली राय
Edited By:रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 24 Jun 2026 10:47 PM IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री स्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थी. आखिरकार, इन सभी अफवाहों और अटकलों पर खुद सामंथा ने ही हमेशा के लिए विराम लगा दिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह मां बनने वाली हैं. सामंथा ने बताया कि अपने जीवन के इस बेहद खूबसूरत और नए सफर के लिए वह कुछ समय के लिए फिल्मी पर्दे से दूरी यानी एक छोटा सा ब्रेक लेने जा रही हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया और पूरे फिल्म जगत में चल रही अफवाहों को उनका सबसे सटीक जवाब मिल गया है.

'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट में सरप्राइज

हाल ही में सामंथा की नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और फिल्म ने शानदार सफलता हासिल की. इसी बड़ी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए फिल्म की पूरी टीम ने 24 जून को हैदराबाद में एक 'सक्सेस मीट' का आयोजन किया था. इस खास कार्यक्रम के दौरान जब सामंथा मीडिया से रूबरू हुईं, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी और चमक साफ दिखाई दे रही थी. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े इस बड़े और खूबसूरत राज से पर्दा उठाया.

रिपोर्टर का सवाल और सामंथा का जवाब, 'कार्यक्रम में जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा, 'इतनी बड़ी और शानदार सफलता के बाद, क्या आप आगे भी लगातार बैक-टू-बैक फिल्में करना चाहेंगी?'. इस पर सामंथा ने बेहद खूबसूरत मुस्कान के साथ जवाब दिया, 'नहीं, अब मुझे कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना होगा. मैं जल्द ही मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं.' सामंथा के मुंह से निकले इस एक बयान ने सब कुछ पूरी तरह साफ कर दिया. फैंस को यह समझने में जरा भी देर नहीं लगी कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं.

तेज थी पहले से अफवाहें

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं. इसके पीछे की वजह उनका बदला हुआ पहनावा और लुक था. 'मां इंटी बंगारम' के प्रमोशन के दौरान सामंथा अक्सर खूबसूरत साड़ियों और ढीले-ढाले ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही थीं, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे थे. सस्पेंस तब और बढ़ गया जब फिल्म के एक हालिया अवॉर्ड समारोह में सामंथा को साड़ी के बजाय सिंपल टी-शर्ट और जींस में देखा गया. इस वेस्टर्न लुक में उनका 'बेबी बंप' हल्का सा साफ नजर आ रहा था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते आग की तरह फैल गए. इन तस्वीरों को देखकर फैंस और नेटिजन्स ने दावे के साथ कहना शुरू कर दिया था कि सामंथा गर्भवती हैं. हालांकि, उस समय न तो सामंथा ने और न ही उनके पति राज निदिमोरू ने इन खबरों पर कोई भी रिएक्शन दिया था और पूरी तरह चुप्पी साधी हुई थी.

अगला लेख