Lock Upp 2: 3 कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद अगला कौन, क्या माही विज और रश्मि देसाई होंगी इस शो का हिस्सा?
कहा जा रहा है कि Lock Upp 2 में इस बार इंडस्ट्री की दो फेमस एक्ट्रेसेस माही विज और रश्मि देसाई हिस्सा लेंगी, लेकिन दोनों ही एक्ट्रेस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है.
क्या माही विज और रश्मि देसाई होंगी Lock Upp 2 का हिस्सा
लॉक अप 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. शो के मेकर्स अब तक तीन कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा कर चुके हैं, जिसके बाद दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि अगला बड़ा नाम कौन होगा. इसी बीच टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस माही विज और रश्मि देसाई का नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल होने लगा, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया.
क्या माही विज और रश्मि देसाई वाकई इस बार लॉक अप 2 का हिस्सा बनने जा रही हैं, या फिर यह सिर्फ अफवाह है? इस पर दोनों एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस बार शो की कंटेस्टेंट नहीं बनेंगी.
रश्मि देसाई बनेंगी लॉक अप 2 का हिस्सा?
instagram-@imrashamidesai
instagram-@imrashamidesai
रश्मि देसाई का नाम भी लॉक अप के नए सीजन से जोड़ा जा रहा था, लेकिन एक्ट्रेस ने इन खबरों को गलत बताया है. रश्मि का कहना है कि जब भी कोई नया रियलिटी शो आता है, उनका नाम उसमें जोड़ दिया जाता है, जबकि कई बार उनका उस शो से कोई लेना-देना नहीं होता है. उन्होंने साफ कहा कि वह लॉक अप का हिस्सा नहीं हैं. रश्मि ने यह भी बताया कि फिलहाल वह अपने काम के साथ-साथ अपने बिजनेस पर भी ध्यान दे रही हैं.
क्या माही विज होंगी कंटेस्टेंट?
instagram-@mahhivij
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि माही विज लॉक अप के नए सीजन में नजर आ सकती हैं. अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर सफाई देते हुए कहा है कि वह इस साल शो का हिस्सा नहीं बनेंगी. माही ने बताया कि शो के मेकर्स ने उनसे बात जरूर की थी और उनका नाम भी विचार में था, लेकिन उन्होंने इस बार शो में शामिल न होने का फैसला किया है.
क्यों एक्ट्रेस ने किया शो रिजेक्ट?
instagram-@mahhivij
instagram-@mahhivij
माही ने बताया कि इस बार शो में हिस्सा लेने के बजाय वह अपनी बेटी तारा के साथ छुट्टियां मनाने जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है वह आने वाले समय में लॉक अप का हिस्सा बनें, लेकिन फिलहाल वह अपनी बेटी और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं.
अब तक किन नामों पर लगी मुहर?
फिलहाल शो के निर्माताओं की ओर से कुछ कंटेस्टेंट्स के नामों की ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है. अब तक राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना के नाम सामने आए हैं. ऐसे में देखना होगा कि इस बार शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट धमाका मचाएंगे.




