26 साल का केतन अग्रवाल अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल पर बेशुमार प्यार लुटा रहा था. वह उसे अपने 600 करोड़ के कारोबार की महारानी बनाने के सपने देख रहा था. लेकिन पुलिस का दावा है कि जिस लड़की के लिए केतन अपनी दुनिया बसाने जा रहा था, वही अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसकी मौत की पटकथा लिख रही थी. बर्थडे सेलिब्रेशन, रोमांटिक ट्रिप और प्यार भरी तस्वीरों के पीछे आखिर कौन सा खौफनाक सच छिपा था? कैसे एक प्रेम कहानी खाई में मिली लाश और हत्या के आरोप तक पहुंच गई? आइए जानते हैं इस सनसनीखेज केस की पूरी कहानी.