बस सच बोल देती... केतन मर्डर केस पर Hina Khan का छलका दर्द, पोस्ट कर दुनिया को दिखाया आईना
केतन अग्रवाल मर्डर केस पर टीवी एक्ट्रेस Hina Khan का दर्द छलक पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि अगर सच बोल दिया जाता, तो शायद एक जान बच सकती थी और किसी की जिंदगी इस तरह बर्बाद नहीं होती है.
केतन मर्डर केस पर क्या बोलीं Hina Khan
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 26 साल केतन की मौत को पहले एक हादसा माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ मामला कथित हत्या में बदल गया. इस केस से जुड़ी हर नई जानकारी लोगों को हैरान कर रही है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है.
इसी बीच टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रिएक्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इमोशन जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि आखिर सच कबूल करना इतना मुश्किल क्यों हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक के लिए तैयार हो जाते हैं?
क्या बोलीं हिना खान?
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर दुख और हैरानी जताई. उन्होंने लिखा 'कि आज के समय में सच सुनना और सच बोलना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने तक के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर किसी रिश्ते में सच्चाई से बात की जाए, तो शायद ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सकता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पसंद की जिंदगी जीना चाहता है, तो वह सच बोलकर भी ऐसा कर सकता है. किसी की जिंदगी खत्म करने की जरूरत क्यों पड़ती है?'
सच बोलने से बच सकती थी एक जान
अपने पोस्ट में हिना खान ने यह भी कहा कि यदि शुरुआत में ही सच बता दिया जाता, तो शायद एक उस शख्स की जान बच सकती थी. उन्होंने अफसोस जताते हुए लिखा कि केवल एक सच बोलकर इस पूरी घटना को टाला जा सकता था और हर कोई अपनी पसंद की जिंदगी जी सकता था.
क्या है मामला?
केतन अग्रवाल और सिया गोयल की इसी साल सगाई हुई थी और नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी. जहां सिया ने अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को मौत के घाट उतार दिया. इसी सिलसिले में सिया गोयल और चेतन चौधरी को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है.




