जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि से पहले असम में उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं. इसी बीच लोकप्रिय संगीतकार सलीम मर्चेंट ने असम लाइव 24 से खास बातचीत में जुबिन के साथ अपनी दोस्ती, आखिरी बातचीत और मुंबई छोड़ने की वजह से जुड़ी अहम बातें साझा कीं. सलीम ने असमिया भाषा में गीत गाकर भी जुबिन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जुबिन के बिना असम अधूरा है. वहीं, सोनापुर स्थित जुबिन क्षेत्र में दूर-दूर से लोग अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.