Begin typing your search...

iPhone 18 Pro किसके लिए रहेगा लकी? 18 नंबर, 9वां महीना और मंगल का ये कनेक्शन कर देगा हैरान

मूलांक 9 वालों के लिए iPhone 18 Pro खास माना जा रहा है, क्योंकि 18 का योग भी 9 आता है. सितंबर के 9वें महीने और मंगल से जुड़े इस अंक को इसकी खास वजह बताया जा रहा है.

iPhone 18 Pro किसके लिए रहेगा लकी? 18 नंबर, 9वां महीना और मंगल का ये कनेक्शन कर देगा हैरान
X
( Image Source:  ANI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 19 Sept 2026 10:25 AM IST

18 सितंबर को भारत में iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू हो चुकी है. क्या आप भी नई सीरीज लेने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में जान लें कि क्या यह आपके लिए लकी है. एस्ट्रो से जुड़ी बातें बताने वाली इंफ्लुएंसर निधि चौधरी के मुताबिक, इस फोन का नंबर और इसकी लॉन्च डेट मंगल से जुड़ा खास कनेक्शन बनाते हैं. अंक ज्योतिष में 18 को जोड़ने पर 9 आता है और 9 को मंगल का अंक माना जाता है.

ऐसे में जिन लोगों का मूलांक 9 है या जिनकी कुंडली में मंगल मजबूत है, उनके लिए iPhone 18 Pro खास माना जा सकता है. 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इसके पीछे वजह 18 का 9 बनना और सितंबर का साल का 9वां महीना होना बताई जा रही है.

iPhone 18 का 9 नंबर से क्या संबंध?

अंक ज्योतिष में 9 अंक का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है. 18 का जोड़ करें तो 1+8=9 आता है. इसी वजह से 18 तारीख को मंगल से जुड़ा अंक माना जाता है. इसके अलावा 18 सितंबर यानी साल के 9वें महीने की 18 तारीख है. मान्यताओं के अनुसार, मंगल ऊर्जा, साहस और सक्रियता से जुड़ा ग्रह है.

किसके लिए लकी है आईफोन 18 Pro?

अगर आपका मूलांक 9 है, तो अंक ज्योतिष की मान्यताओं के हिसाब से iPhone 18 Pro या Pro Max आपके लिए खास माना जा सकता है. मूलांक 9 वाले लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 हो सकती है. इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में है या मंगल योगकारक ग्रह की भूमिका में है, उनके लिए भी इस फोन को शुभ माना जा रहा है.

आईफोन का रंग किस ग्रह से जुड़ा है?

iPhone 18 Pro सीरीज के बर्गंडी रंग को भी इस ज्योतिषीय कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है. लाल और उससे जुड़े गहरे शेड्स को पारंपरिक रूप से मंगल का रंग माना जाता है. इसलिए मंगल प्रधान लोगों के लिए इस रंग का फोन भी विशेष माना जा सकता है.

2026 साल का आईफोन से क्या कनेक्शन?

साल 2026 का जोड़ भी 9 आता है. यानी 2+0+2+6 = 10 और 1+0 = 1. यहां अंतिम अंक 1 बनता है, जिसे अंक ज्योतिष में सूर्य से जोड़ा जाता है. इस तरह 18 सितंबर 2026 की तारीख में 9 और 1 दोनों अंकों का कनेक्शन देखा जा सकता है. अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार सूर्य और मंगल को मित्र ग्रह माना जाता है. इसलिए इन अंकों का मेल कुछ लोगों के लिए सकारात्मक माना जा सकता है.

अगला लेख