Begin typing your search...

आपके टैलेंट की कोई रेखा है... अमिताभ की एक्टिंग करने पर Bhuvan Bam ने कसा तंज, मुकेश छाबड़ा ने दी धमकी

अमिताभ बच्चन की मिमिक्री देख भुवन बाम ने कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या आपके टैलेंट की कोई रेखा है. इस पर मुकेश छाबड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा कि तेरा अभी तो फिल्म करियर शुरू हुआ है

आपके टैलेंट की कोई रेखा है... अमिताभ की एक्टिंग करने पर Bhuvan Bam ने कसा तंज, मुकेश छाबड़ा ने दी धमकी
X
( Image Source:  youtube- Samay Raina )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 19 Sept 2026 9:48 AM IST

India’s Got Latent 2’ का नया एपिसोड धमाल मचा रहा है. इस बार पैनल में मुकेश छाबड़ा, भुवन बाम, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कौस्तुभ अग्रवाल जैसे चेहरे नजर आए. शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री की, तो भुवन ने चुटकी लेते हुए कहा कि आपके टैलेंट की कोई रेखा है. उनकी बात सुनकर वहां मौजूद लोग खूब हंसे, लेकिन मुकेश छाबड़ा ने तुरंत भुवन को टोक दिया.

मुकेश छाबड़ा ने भुवन को मजाकिया अंदाज में याद दिलाया कि उनका फिल्मी करियर अभी शुरू ही हुआ है. इसके जवाब में भुवन ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि वह इंडिपेंडेंट हैं. अब शो का यह छोटा-सा मजेदार पल सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

अमिताभ की मिमिक्री के बाद भुवन ने क्या कहा?

एपिसोड में प्रतीक भारद्वाज नाम के कंटेस्टेंट ने मंच पर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री की. उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद भुवन बाम ने उनकी तारीफ करते हुए पूछा, “आपके टैलेंट की कोई रेखा है?” भुवन का यह सवाल सीधे तौर पर एक्ट्रेस रेखा की ओर इशारा था. अमिताभ बच्चन और रेखा के कथित पुराने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं. यही वजह थी कि भुवन की इस लाइन पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े.

मुकेश छाबड़ा ने क्या कहा?

भुवन बाम की बात खत्म होते ही कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें मजाकिया अंदाज में चेतावनी दे दी. उन्होंने कहा, “बेटा तेरा अभी तो फिल्म करियर शुरू हुआ है मेरी जान.”. हालांकि भुवन ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा, “मैं इंडिपेंडेंट भी सही हूं.” उनकी इस बात ने माहौल को और मजेदार बना दिया. वहीं 18 सितंबर को रिलीज हुए नए एपिसोड को अब तक करीब 1.9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं.

कौन हैं भुवन बाम?

INSTAGRAM-bhuvan.bam22

भुवन बाम दिल्ली के रहने वाले कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर, राइटर और यूट्यूबर हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान उनके पॉपुलर यूट्यूब चैनल BB Ki Vines से मिली. अलग-अलग किरदारों और कॉमेडी वीडियो के जरिए उन्होंने इंटरनेट पर अपनी खास जगह बनाई. इसके बाद भुवन ने डिजिटल दुनिया से आगे बढ़कर एक्टिंग में भी कदम रखा. साल 2023 में उन्हें Bollywood Hungama Style Icons Award से नवाजा जा चुका है.

भुवन बाम की फिल्में

भुवन अब सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं हैं. वह एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ रहे हैं. उनकी नई पीरियड ड्रामा सीरीज ‘The Revolutionaries’ का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को Prime Video पर हुआ है.

अगला लेख