मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने किसानों के कामकाज और उनकी जीवनशैली पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. सांसद के बयान में किसानों के 9 महीने तक खाली बैठने और नशा करने जैसी बातें कही गईं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जनार्दन मिश्रा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में आए हों. इससे पहले वह डॉक्टरों, मुसलमानों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी और मोबाइल को लेकर भी विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं. उनके पुराने बयानों की पूरी फेहरिस्त एक बार फिर चर्चा में है.