प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक नया सोना ना खरीदने की अपील का असर अब देश के सर्राफा बाजारों में दिखने लगा है. दिल्ली के चांदनी चौक जैसे बड़े गोल्ड मार्केट में कारोबारियों और कारीगरों के बीच चिंता बढ़ गई है. ज्वेलर्स का कहना है कि अगर खरीदारी रुकी तो लाखों मजदूरों और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर बड़ा असर पड़ेगा. वहीं कुछ लोग देशहित में पीएम की अपील का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन शादी-ब्याह में सोने की खरीद पूरी तरह रुकना मुश्किल बताया जा रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार और बढ़ते आर्थिक संकट के बीच सोने को लेकर देश में बड़ी बहस छिड़ गई है.