मेकअप न करना बना सकता है आपको कंगाल, ज्योतिष में बताया गया है धन से कनेक्शन
ज्योतिषशास्त्र में खुद को सजा-संवारकर रखना केवल सुंदरता नहीं, बल्कि शुभता का प्रतीक भी माना गया है. मान्यता है कि जो लोग मेकअप नहीं करते हैं, उन्हें पैसों से जुड़ी समस्या होने लगती है.
जानें कैसे मेकअप न करना बना सकता है आपको कंगाल
क्या आप भी बिना सजें-संवरे रहना पसंद करती हैं और इसे अपनी अच्छी आदत मानती हैं? अगर हां, तो ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आप अनजाने में एक बड़ी गलती कर रही हो सकती हैं. मान्यता है कि हमेशा अस्त-व्यस्त रहना, खुद पर बिल्कुल ध्यान न देना और श्रृंगार से दूरी बनाना धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है.
ज्योतिष में बताया गया है कि महिलाओं का साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहना शुक्र ग्रह को मजबूत करता है, जिसका सीधा संबंध धन, सुख और समृद्धि से माना जाता है. यहां मेकअप का मतलब सिर्फ कॉस्मेटिक्स नहीं, बल्कि कान में इयरिंग्स पहनना, गले में चेन, बिंदी या हल्का श्रृंगार करना भी है. कहा जाता है कि इन आदतों को पूरी तरह नजरअंदाज करना आर्थिक परेशानियों की वजह बन सकता है.
ज्योतिष में क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है श्रृंगार?
ज्योतिष अनुसार सुंदरता, आकर्षण और ऐश्वर्य का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है. जब व्यक्ति खुद को साफ-सुथरा और आकर्षक रखता है, तो शुक्र ग्रह सकारात्मक प्रभाव देता है. मान्यता है कि जिन लोगों का शुक्र मजबूत होता है, उनके जीवन में धन, सुख-सुविधाएं और सामाजिक सम्मान बढ़ता है. वहीं हमेशा अस्त-व्यस्त रहना शुक्र को कमजोर कर सकता है, जिससे आर्थिक परेशानियां और आत्मविश्वास में कमी आने लगती है.
बिंदी और काजल को क्यों माना जाता है शुभ?
माथे पर बिंदी लगाना केवल परंपरा नहीं, बल्कि ज्योतिष में इसे ऊर्जा का केंद्र भी माना गया है. कहा जाता है कि इससे आत्मविश्वास और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है. वहीं हल्का काजल लगाने को नजर दोष से बचाव से जोड़कर देखा जाता है. कई घरों में आज भी बच्चों और महिलाओं को काजल लगाने की परंपरा निभाई जाती है.
इयरिंग्स और ज्वेलरी पहनने का क्या है संबंध?
- धर्म और ज्योतिष में महिलाओं के गहनों को केवल फैशन नहीं माना गया, बल्कि इसे शुभ ऊर्जा से भी जोड़ा गया है.
- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कान में इयरिंग्स पहनने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.कई लोग इसे शुक्र और चंद्र ग्रह से भी जोड़कर देखते हैं.
- गले में चेन, मंगलसूत्र या कोई शुभ धातु पहनना सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आती है.
कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए?
- रोज़ नहाकर साफ कपड़े पहनें.
- हल्का श्रृंगार या खुद को व्यवस्थित रखें.
- टूटे या खराब गहने न पहनें.
- घर और खुद दोनों को साफ-सुथरा रखें.
- खुश और पॉजिटिव रहने की कोशिश करें.
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार श्रृंगार केवल सुंदर दिखने के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम भी माना गया है.हल्का मेकअप, इयरिंग्स, चेन या खुद को अच्छे तरीके से रखना व्यक्ति की मानसिक स्थिति और आकर्षण को बेहतर बनाता है.मान्यता है कि जब व्यक्ति खुद का सम्मान करता है, तभी जीवन में सुख, समृद्धि और धन के रास्ते भी खुलने लगते हैं.




