Tabu, अनिल अबांनी से लेकर ऋषभ पंत तक, तेज दिमाग वाले होते हैं 4 नंबर के लोग, जानिए इनकी खूबियां
ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है. बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू से लेकर ऋषभ पंत तक का मूलांक 4 है. राहु का यह नंबर तेज दिमाग का प्रतीक है.
4 नंबर वाले ऐसे बन सकते हैं सक्सेसफुल
क्या आपका भी मूलांक 4 है? अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो अंक ज्योतिष के अनुसार आप भी मूलांक 4 वाले लोगों में आते हैं. कहा जाता है कि ऐसे लोग तेज दिमाग, अलग सोच और मेहनती स्वभाव के होते हैं.
तबू, अनिल अंबानी और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम भी मूलांक 4 से जुड़े माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार इस नंबर के लोग अपने दम पर पहचान बनाना पसंद करते हैं और हर काम को अलग तरीके से करने में विश्वास रखते हैं. चार नंबर राहु का होता है, जो बेहद दिमाग वाला माना जाता है. लेकिन इन लोगों को गुस्सा भी जल्दी आता है, जो इनके लिए मुसीबत बनता है.
किस ग्रह का होता है मूलांक 4?
अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. राहु को रहस्यमयी, तेज बुद्धि और अचानक बदलाव देने वाला ग्रह माना जाता है. यही वजह है कि 4 नंबर वाले लोग भी आम लोगों से अलग सोच रखते हैं. इनके अंदर नई चीजें सीखने और रिस्क लेने की क्षमता काफी ज्यादा होती है. कई बार ये लोग अपने अनोखे विचारों की वजह से दूसरों से अलग नजर आते हैं.
मूलांक 4 वालों की खूबियां
मूलांक 4 वाले लोग बहुत तेज दिमाग के माने जाते हैं. ये हर चीज को अलग नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं. कई बार इनके आइडिया इतने यूनिक होते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं.
मेहनती और अनुशासित
ये लोग मेहनत करने से पीछे नहीं हटते. अगर किसी काम को करने की ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इनकी यही आदत इन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद करती है.
लीडरशिप क्वालिटी
मूलांक 4 वाले लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता भी अच्छी मानी जाती है. ये टीम को संभालना जानते हैं और मुश्किल समय में भी शांत रहकर फैसले लेने की कोशिश करते हैं.
मुश्किल हालात में भी मजबूत
ऐसे लोग आसानी से हार नहीं मानते. जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानियां आएं, ये लोग दोबारा उठकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं.
मूलांक 4 वालों की कमियां
मूलांक 4 वाले लोग कई बार अपनी बात पर अड़ जाते हैं. इन्हें अपनी सोच सबसे सही लगती है, जिसकी वजह से रिश्तों में टकराव हो सकता है.
जल्दी गुस्सा आना
राहु के प्रभाव की वजह से इनका स्वभाव कभी-कभी उग्र भी हो सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना इनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
ओवरथिंकिंग की आदत
ये लोग हर बात को जरूरत से ज्यादा सोचते हैं. कई बार ज्यादा सोचने की वजह से अच्छे मौके भी हाथ से निकल जाते हैं.
सफलता पाने के लिए कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए?
- मूलांक 4 वालों को जल्दबाजी से बचना चाहिए. धैर्य और शांत दिमाग से लिया गया फैसला इनके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
- इन लोगों को योग, मेडिटेशन और सुबह जल्दी उठने जैसी आदतें अपनानी चाहिए. इससे मानसिक शांति बनी रहती है.
- राहु के प्रभाव की वजह से कई बार ये लोग नकारात्मक सोच में फंस सकते हैं. इसलिए अच्छे और प्रेरित लोगों के साथ रहना इनके लिए फायदेमंद माना जाता है.
- मूलांक 4 वाले लोगों को शॉर्टकट से बचना चाहिए. लगातार मेहनत और अनुशासन ही इन्हें लंबे समय में बड़ी सफलता दिला सकता है.
किन क्षेत्रों में मिलती है ज्यादा सफलता?
अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 4 वाले लोग बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मीडिया, राजनीति, खेल और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अच्छा नाम कमा सकते हैं. इनकी तेज सोच और अलग आइडिया इन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाने में मदद करते हैं.




