मशहूर अर्थशास्त्री डॉ. शरद कोहली ने स्टेट मिरर हिंदी के साथ बातचीत में कहा कि आने वाला दशक भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद निर्णायक होगा. उन्होंने बताया कि वैश्विक हालात बदल रहे हैं और विदेशों में पहले जैसे मौके अब नहीं बचे हैं. डॉलर और यूरो के पीछे भागने की मानसिकता अब फायदे का सौदा नहीं रही. डॉ. कोहली ने निवेश को लेकर साफ राय दी कि आज के दौर में समझदारी से और सही सेक्टर चुनकर पैसा लगाना जरूरी है.