Valentine Day के दिन Dinner Date पर चाहिए फुल अटेंशन? Gen Z एक्ट्रेसेस के ये आउटफिट लुक्स हैं परफेक्ट
वैलेंटाइन डे पर डिनर डेट प्लान है तो जाहिर है आप चाहेंगी कि शाम खास बने और नज़रें सिर्फ आप पर टिकें. इसके लिए आप बॉलीवुड की Gen Z एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
वैलेंटाइन डे की डिनर डेट सिर्फ साथ बिताने का मौका नहीं होती, बल्कि अपने स्टाइल से इंप्रेस करने का भी परफेक्ट समय होती है. ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि जैसे ही आप रेस्टोरेंट में एंट्री लें, सारी नजरें बस आप पर टिक जाएं, तो आपके आउटफिट का सेलेक्शन बेहद खास होना चाहिए. सही ड्रेस न सिर्फ आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है, बल्कि पूरे मूड को भी रोमांटिक बना देती है.
अगर समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें, तो Gen Z एक्ट्रेसेस का फैशन आपका सबसे बड़ा इंस्पिरेशन बन सकता है. शनाया कपूर से लेकर राशा थडानी तक, आप इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
फ्लोई पिंक ड्रेस
instagram-@shanayakapoor02
बॉलीवुड की Gen Z एक्ट्रेसेस में से एक शनाया कपूर हैं. वैलेंटाइन के दिन फेयरीटेल लुक के लिए आप एक्ट्रेस की तरह पिंक फ्लोई ड्रेस कैरी कर सकते हैं. यकीनन आपको इस तरह की ड्रेस में देख आपके ब्वॉयफ्रेंड की नजरें नहीं हटेंगी.
कैसे करें रिक्रिएट?
आपको डिजाइनर गाउन की जरूरत नहीं. किसी भी पिंक या रास्पबेरी शेड की फ्लोई मिडी/मैक्सी ड्रेस लें. साथ में न्यूड या टैन सैंडल, हल्के वेव्स और ग्लॉसी मेकअप. बस रेडी है आपका डिनर डेट के लिए ‘रोमांटिक हीरोइन’ मोमेंट.
बेज कॉर्सेट के साथ स्कर्ट
instagram-@ananyapanday
भला जेन जी एक्ट्रेसेस में कोई अनन्या पांडे को कैसे भूल सकता है. एक्ट्रेस का यह बेज स्कर्ट के साथ कॉर्सेट लुक डिनर डेट के लिए परफेक्ट है. वैसे भी आजकल बेज कलर काफी ट्रेंड में है.
कैसे करें रिक्रिएट?
ऑनलाइन या लोकल स्टोर में आपको कॉर्सेट स्टाइल टॉप आसानी से मिल जाएगा. इसे लॉन्ग स्कर्ट या फिटेड पैंट के साथ पेयर करें. हील्स पहनें, बाल खुले रखें और मिनिमल जूलरी कैरी करें.
रेड बॉडीकॉन ड्रेस
instagram-@palaktiwarii
वैलेंटाइन डे और रेड, इससे ज्यादा आइकॉनिक क्या होगा. बॉडीकॉन फिट आपकी सिल्हूट को हाइलाइट करता है और रंग खुद ही स्टेटमेंट बन जाता है. आप भी वैलेंटाइन डे डिनर डेट के लिए पलक तिवारी का यह लुक रिक्रिएट कर सकती हैं.
कैसे करें रिक्रिएट?
एक सिंपल रेड ड्रेस लें. इसके साथ स्ट्रैपी हील्स पहनें और रेड या न्यूड लिपस्टिक लगाएं. अगर चाहें तो बालों में स्लीक स्टाइल रख सकती हैं.
व्हाइट साटन मिनी ड्रेस
instagram-@rashathadani
Gen-Z बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक शानदार साटन मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें हॉल्टर-नेक, बबल-हेम स्कर्ट, बॉडी-फिटेड सिल्हूट और सेक्सी बैकलेस डिटेलिंग थी. उन्होंने इस लुक को हाई पोनीटेल, स्ट्रैपी व्हाइट स्टिलेटोज़ और मैचिंग बैग के साथ स्टाइल किया था.
कैसे करें रिक्रिएट?
बैकलेस न मिले तो डीप-बैक या हॉल्टर नेक ट्राय करें. हाई पोनीटेल या बन बनाइए ताकि डिटेल दिखे. पर्ल या स्टड ईयररिंग्स काफी हैं.





