मिडिल ईस्ट में चल रहा ईरान-इजराइल संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है और हालात शांत होने के संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे. इस टकराव के बीच अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump युद्ध को खत्म करने की कोशिशों की बात कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर ईरान खुलकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है. इन हालात के बीच भारत के लिए भी सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है. इसी मुद्दे पर ‘स्टेट मिरर हिंदी’ के एडिटर इन्वेस्टिगेशन Sanjeev Chauhan ने भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी Jasinder Singh Sodhi से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित खतरों को लेकर कई अहम बातें सामने रखीं.