Begin typing your search...

2006 के बाद पहली बार पाकिस्तान में उतर सकता है भारत! 15 साल का वैभव सूर्यवंशी मचाएगा तबाही?

X
समी सिद्दीकी
Edited By:समी सिद्दीकी

Published on: 9 Sept 2026 2:50 PM

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट रिश्तों में करीब दो दशक बाद एक बड़ा मोड़ आता दिखाई दे रहा है. 2006 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की जमीन पर कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन 2027 में पाकिस्तान में होने वाले South Asian Federation Games के जरिए भारतीय टीम के वहां पहुंचने का रास्ता खुल सकता है. इन खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने का प्रस्ताव है और भारत ने इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए सैद्धांतिक सहमति भी दी है. अगर क्रिकेट इन खेलों का हिस्सा बनता है और भारतीय टीम पाकिस्तान जाती है, तो 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें होंगी. बेहद कम उम्र में IPL में डेब्यू, सबसे कम उम्र में T20 शतक और घरेलू क्रिकेट में बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी जैसे रिकॉर्ड वैभव को खास बनाते हैं. जानिए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की इस संभावित वापसी की पूरी कहानी और क्यों वैभव सूर्यवंशी को पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है.


अगला लेख