Begin typing your search...

सरकारी पैसा, सोने के सिक्के और फाइव स्टार अय्याशी... IDFC बैंक केस की CBI चार्जशीट में 6 IAS अफसरों पर गंभीर आरोप

X
समी सिद्दीकी
Edited By:समी सिद्दीकी

Updated on: 30 Sept 2026 3:19 PM IST

हरियाणा के IDFC बैंक मामले में CBI की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों और अन्य अफसरों पर सरकारी पैसे के कथित दुरुपयोग, रिश्वत और पद का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. चार्जशीट में सरकारी फंड को बैंक में ट्रांसफर कराने के बदले कथित लाभ लेने, फाइव स्टार होटलों में निजी खर्च, पार्टियों, मुजरा, कैश लेनदेन और सोने के सिक्कों से जुड़े दावों का जिक्र है. पंकज अग्रवाल, आरके सिंह, विनीत गर्ग, मोहम्मद शाइन और प्रदीप कुमार समेत अधिकारियों की भूमिका को लेकर CBI ने कई लेनदेन और फैसलों का उल्लेख किया है. जानिए IDFC बैंक केस की चार्जशीट में सरकारी खजाने, बैंक अधिकारियों, बिचौलियों और कथित नेटवर्क से जुड़े कौन-कौन से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं.


अगला लेख