Begin typing your search...

2004 में पहला सीजन, शाहरुख-काजोल पहले गेस्ट, 2022 में OTT पर एंट्री और अब The End, Koffee With Karan को लेकर बड़ी खबर

‘Koffee With Karan’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है. करण जौहर ने शो को बंद करने का फैसला किया है. 22 साल तक चले इस शो के बाद अब वह अपना ध्यान फिल्मों के निर्देशन और नई कहानियों पर लगाना चाहते हैं.

2004 में पहला सीजन, शाहरुख-काजोल पहले गेस्ट, 2022 में OTT पर एंट्री और अब The End, Koffee With Karan को लेकर बड़ी खबर
X

 22 साल बाद कॉफी विथ करण होगा बंद

( Image Source:  instagram: @karanjohar )

करण जौहर का मशहूर शो ‘Koffee With Karan’ अब खत्म होने जा रहा है. 22 साल तक दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाने वाले इस शो का नौवां सीजन आखिरी होगा. करण ने बताया है कि वह अब अपना ज्यादा समय फिल्में बनाने और नई कहानियां कहने में लगाना चाहते हैं.

2004 में शुरू हुए इस शो के अब तक 8 सीजन और 161 एपिसोड आ चुके हैं. इस दौरान कई बड़े सितारे करण के साथ बातचीत करते नजर आए. अब 14 अक्टूबर से शुरू होने वाला सीजन शो की आखिरी पारी होगी.

क्यों खत्म कर रहे हैं करण शो?

करण जौहर ने अपने फैसले को इमोशनल और पर्सनल बताया है. नए प्रोमो में उन्होंने कहा कि कुछ सफर ऐसे होते हैं, जिन्हें खत्म करने का फैसला पहले से तय नहीं होता, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब उन्हें आगे बढ़ाना सही लगता है. करण ने बताया कि अब वह अपने करियर के अगले 10 साल फिल्मों के निर्देशन और नई कहानियां कहने में लगाना चाहते हैं. इसी वजह से उन्होंने ‘Koffee With Karan’ के नौवें सीजन को आखिरी बनाने का फैसला किया है.

कहा से शुरू हुआ था सफर?

‘Koffee With Karan’ पहली बार 2004 में स्टार वर्ल्ड पर दिखाया गया था. शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और काजोल बने थे. इसके बाद करण के काउच पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे. शो में फिल्मों के अलावा कलाकारों की दोस्ती, रिश्ते, शादी, ब्रेकअप और करियर को लेकर खुलकर बातचीत होती थी. इसका रैपिड फायर राउंड और कॉफी हैम्पर भी काफी लोकप्रिय हुआ. समय के साथ यह सिर्फ टॉक शो नहीं रहा, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और चर्चाओं का बड़ा जरिया बन गया. कई बार शो में कही गई एक बात अगले दिन सुर्खियों में रही.

कैसे टीवी से ओटीटी तक पहुंचा शो?

यह शो 2019 तक टीवी पर छह सीजन पूरे कर चुका था. इसके बाद इसकी स्ट्रीमिंग की शुरुआत हुई. 2022 में करण ने टीवी पर शो के सफर को खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद यह ओटीटी पर जारी रहा. सीजन 7 से शो डिज्नी+ हॉटस्टार पर आया और धर्माटिक एंटरटेनमेंट इसका प्रोडक्शन संभालने लगा. 2023 में सीजन 8 की शुरुआत रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ हुई थी.

क्या विवादों में भी रहा शो?

शो की लोकप्रियता के साथ कई विवाद भी जुड़े. 2019 में आये हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की मौजूदगी वाला एपिसोड काफी विवादों में रहा. महिलाओं को लेकर हार्दिक की बातों पर बड़ा विरोध हुआ. इसके बाद एपिसोड को हॉटस्टार से हटा दिया गया और बीसीसीआई ने दोनों क्रिकेटरों के खिलाफ एक्शन लिया था. कंगना रनौत की शो में हुई बातचीत भी लंबे समय तक चर्चा में रही. इसके बावजूद शो ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखी.

क्या 14 अक्टूबर से आखिरी बार आएगा शो?

अब सीजन 9 ‘Koffee With Karan’ का अंतिम अध्याय होगा. इसको 14 अक्टूबर से JioHotstar पर दिखाया जाएगा. आखिरी सीजन में कौन-कौन से सितारे करण के काउच पर नजर आएंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 22 साल के सफर के बाद करण जौहर अब कॉफी कप छोड़कर कैमरे के पीछे लौटना चाहते हैं. उनके लिए यह सिर्फ एक शो का अंत नहीं, बल्कि करियर के एक लंबे और खास दौर को अलविदा कहना है.

अगला लेख