Begin typing your search...

IND vs WI वनडे सीरीज के बीच मां कामाख्या देवी के दरबार में कोच गौतम गंभीर, क्या लगाई होगी अर्जी?

X
मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे Gautam Gambhir... लेकिन क्या ये सिर्फ आशीर्वाद लेने की यात्रा थी?
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर

Published on: 30 Sept 2026 2:55 PM

कहते हैं, मां कामाख्या देवी के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता. असम के गुवाहाटी में स्थित इस शक्तिपीठ की मान्यता पूरी दुनिया में है और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे. गंभीर के कार्यकाल पर नजर डालें तो भारतीय क्रिकेट से जुड़ी कुछ ऐसी बड़ी उम्मीदें मानी जाती हैं जिनका पूरा होना उनके लिए भी बेहद अहम होगा और शायद यही वजह है कि गंभीर मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे. गंभीर के अंडर टीम इंडिया ने कई ऐसे उतार-चढ़ाव देखे हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के पुराने दबदबे पर सवाल खड़े किए.


अगला लेख