Begin typing your search...

क्या है 30 साल पुराना जमीन विवाद का किस्सा, जज शबीना खान और IAS दूर्गा शक्ति नागपाल आमने-सामने; अब क्या होगा?

X

यूपी की ब्यूरोक्रेसी एक बार फिर से चर्चा में है.यहां पर एक जज को धमकाने का मामला सामने आया है.दरअसल यह पूरा मामला देवीपाटन मंडल का है जहां एक तरफ दबंग छवि वाली आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं और दूसरी तरफ सिविल जज शबीना खान.तीन दशक से चले आ रहे ज्योति विद्या मंदिर और नगर पालिका की जमीन के विवाद को लेकर के यह पूरा वाकया हुआ है. आरोप है कि 15 जुलाई को दुर्गा शक्ति नागपाल ने लंबित मामले की सुनवाई कर रहीं जज शबीना खान को फोन किया और बातचीत के दौरान मामले से जुड़ी बातें हुईं. शबीना खान ने बाद में जिला जज को इसकी जानकारी देते हुए मामले को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया. हाई कोर्ट ने कथित फोन कॉल को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए गंभीर मामला माना और मामले को आपराधिक अवमानना पर विचार के लिए भेज दिया. जुड़ा विवाद अब इलाहाबाद हाई कोर्ट तक पहुंच गया है.


अगला लेख