Begin typing your search...

200 मिलियन डॉलर का अमेरिकी ड्रोन कैसे हुआ हवा में गुम, क्या ईरान ने मार गिराया?

X
US Navy MQ-4C Triton Drone Missing Over Strait of Hormuz | Emergency Signal Sparks Iran Tensions
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 13 April 2026 3:18 PM

अमेरिका की नौसेना का बेहद एडवांस MQ-4C Triton ड्रोन स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ के ऊपर मिशन के दौरान अचानक गायब हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन ने इमरजेंसी सिग्नल (7700 कोड) जारी किया और फिर तेजी से ऊंचाई खोते हुए रडार से ओझल हो गया. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि यह क्रैश हुआ या इसे गिराया गया, लेकिन ईरान पर शक जताया जा रहा है. यह ड्रोन लंबी दूरी की समुद्री निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और 24 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने की क्षमता के लिए जाना जाता है, इसलिए इसकी गुमशुदगी को रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.