Begin typing your search...

'Asha Bhosle सिंगर थी न', भोसले को घोषले कहने वाली आगरा की बीजेपी मेयर कौन?

आगरा की बीजेपी मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज गायिका आशा भोसले को लेकर “Asha Bhosle सिंगर थी न? कहकर हंसती नजर आती हैं. इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए उनका नाम भी गलत तरीके से 'आशा घोषले' बोल दिया, जिस पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

Asha Bhosle सिंगर थी न, भोसले को घोषले कहने वाली आगरा की बीजेपी मेयर कौन?
X
( Image Source:  @NimoYadhuvanshi-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 13 April 2026 3:41 PM IST

Asha Bhosle के निधन के बाद जहां पूरा संगीत जगत शोक में डूबा हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने श्रद्धांजलि को विवाद में बदल दिया. आगरा की मेयर Hemlata Diwakar Kushwah का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी टिप्पणी को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

रविवार (12 अप्रैल) को 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के Breach Candy Hospital में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण आशा भोसले का निधन हो गया. इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. लेकिन इसी बीच आगरा से सामने आया एक वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया, जिसमें मेयर का बयान सवालों के घेरे में आ गया है.

क्या है पूरा मामला और क्यों वायरल हुआ VIDEO?

आगरा में बीजेपी के ब्रज प्रांत कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर मीडिया से बात कर रही थीं. इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे आशा भोसले के निधन पर प्रतिक्रिया मांगी. वीडियो में देखा जा सकता है कि मेयर अपने पास खड़े लोगों से पूछती हैं कि 'Asha Bhosle singer thi na? जिसके बाद पुष्टि होने के बाद वे हंसते हुए स्वीकार करती हैं कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं थी. इसके बाद उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए उनका नाम भोसले की जगह घोषले कह डाला.

आगरा के भाजपा मेयर कौन?

हेमलता दिवाकर कुशवाह आगरा की एक प्रमुख बीजेपी नेता हैं. उन्होंने 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं. इसके बाद 2016 में बीजेपी जॉइन की. वह 2017 से 2022 तक आगरा ग्रामीण से विधायक रहीं और 2023 में मेयर चुनाव जीतकर शहर की मेयर बनीं. उन्होंने यह चुनाव 1.08 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीता था.

श्रद्धांजलि में क्या बोलीं मेयर?

श्रद्धांजलि देते हुए मेयर ने कहा कि 'श्रीमती आशा घोषले आज गोलोकवासी हो गई हैं… संगीत के क्षेत्र में देश को बड़ी क्षति हुई है. मैं आगरा और बीजेपी की ओर से अपनी बहन आशा घोषले जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं.' यहां उन्होंने ‘आशा भोसले’ की जगह दो बार ‘आशा घोषले’ कहा, जिसे लेकर विवाद और गहरा गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना आगरा में बीजेपी के ब्रज प्रांत कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हुई. इस कार्यक्रम में कई महिला कार्यकर्ता और पार्टी नेता मौजूद थे. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री Baby Rani Maurya को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने के बाद मेयर ने मीडिया से बातचीत की.

सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग?

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने मेयर की जानकारी और संवेदनशीलता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने इसे ‘असंवेदनशील’ बताया, तो कुछ ने सार्वजनिक मंच पर तैयारी के अभाव को लेकर तंज कसा. वहीं कुछ प्रतिक्रियाएं व्यंग्य और ट्रोलिंग से भरी नजर आईं.

अगला लेख