Begin typing your search...

'ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस पागल...', प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ Jantar Mantar पर कैसा हुआ बर्ताव- Exclusive

X
सागर द्विवेदी
Edited By:सागर द्विवेदी

Published on: 2 Oct 2026 9:45 PM

2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की. इसी प्रदर्शन की ग्राउंड रिपोर्ट के लिए स्टेट मिरर हिंदी की संवाददाता रश्मि अग्रवाल मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने यह भी जानने की कोशिश की कि प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा रहा और मौके पर हालात क्या थे. पुलिस की ओर से बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि करीब 1,100 लोगों को हिरासत में लिया गया. आखिर जंतर-मंतर पर SIR को लेकर प्रदर्शनकारियों का क्या कहना है, पुलिस की कार्रवाई को लेकर उनकी क्या शिकायतें हैं और मौके पर क्या माहौल रहा? देखिए स्टेट मिरर हिंदी की ग्राउंड रिपोर्ट.