Begin typing your search...

38 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर किया हमला, कैसे बची 180 यात्रियों की जान? जानिए एक्सपर्ट से

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Published on: 2 Oct 2026 9:16 PM

फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कथित तौर पर को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला किया. पूर्व एयर इंडिया पायलट कैप्टन जीएस हुंजन के मुताबिक, हमले के दौरान विमान करीब 38,000 फीट की ऊंचाई पर था और अचानक नीचे की ओर गोता लगाने लगा. कैप्टन स्मित मच्छार ने घायल होने के बावजूद इमरजेंसी कोड 7700 और फिर हाईजैक या अवैध हस्तक्षेप का संकेत देने वाला कोड 7500 भेजा. विमान के कॉकपिट में हुई हाथापाई के बीच यात्रियों ने भी हस्तक्षेप किया. कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू करने में भूमिका निभाई. घटना के बाद कॉकपिट की सुरक्षा, पायलटों की जांच और विमानन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर सवाल उठे हैं. हमले की मंशा और संभावित साजिश की जांच जारी है.