Begin typing your search...

1 करोड़ की रंगदारी, कारोबारी के घर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... कौन है दीपक नांदल, जो विदेश में बैठकर चला रहा गैंग?

X
Who Is Deepak Nandal? Gurugram Encounter Exposes Foreign-Based Gangster Behind Extortion Network

गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार कथित गैंगस्टर मारे गए. मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने कारोबारी विशाल बेरी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं मिलने पर आरोपियों ने कारोबारी के घर पर फायरिंग की थी. शुरुआती जांच में इस पूरे नेटवर्क का संबंध हरियाणा के वांछित गैंगस्टर दीपक नांदल से जोड़ा जा रहा है. पुलिस का दावा है कि दीपक नांदल विदेश में बैठकर Signal और Zangi जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए अपना गैंग ऑपरेट कर रहा है. च एजेंसियां उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फंडिंग और साथियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विदेश से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है.


Haryana News
अगला लेख