Begin typing your search...

दिन में MMA फाइटर, रात में सिक्योरिटी गार्ड! कौन हैं Vicky Singh Tomkhiyal, जिनकी कहानी लाखों युवाओं को कर रही इंस्पायर?

X
Vicky Singh security guard AKA MMA Fighter emotional story | विक्की सिंह की कहानी आपको रुला देगी

उत्तराखंड के MMA फाइटर विक्की सिंह तोमखियाल संघर्ष और मेहनत की मिसाल बनकर सामने आए हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने सपनों का साथ नहीं छोड़ा. दिन में वह MMA की कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. महंगे जिम और उपकरण नहीं होने पर भी उन्होंने देसी तरीकों से अभ्यास जारी रखा. पुराने टायर, सिलेंडर और तकिए की मदद से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की. परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के बाद बची हुई कमाई को वह अपने खेल पर खर्च करते हैं. विदेश जाकर करियर बनाने की सलाह मिलने पर भी उन्होंने भारत में रहकर ही आगे बढ़ने का फैसला किया. उनका कहना है कि अगर खिलाड़ियों को सही समर्थन मिले तो देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. विक्की की कहानी बताती है कि सफलता के लिए पैसा नहीं, बल्कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत सबसे जरूरी है. उनका संघर्ष आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है.