पिछले करीब दो दशकों में देश की न्यायिक दुनिया में अगर किसी एक नाम ने सबसे ज्यादा चर्चित और पेचीदा मामलों को नजदीक से देखा है, तो वह हैं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ फौजदारी वकील डॉ. एपी सिंह. सीमा हैदर जैसे अंतरराष्ट्रीय और संवेदनशील केस से लेकर निर्भया कांड तक, उनका नाम बार-बार सुर्खियों में रहा है. चाहे हरियाणा के विवादित बाबा राम रहीम का मामला हो, सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल की कानूनी लड़ाई, या फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर लगे यौन शोषण के आरोप - डॉ. एपी सिंह हर ऐसे केस में दिखाई दिए, जहां कानून, राजनीति और समाज तीनों टकराते नजर आए. इन्हीं चर्चित मामलों को लेकर स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इन्वेस्टिगेशन संजीव चौहान ने डॉ. एपी सिंह से एक खास पॉडकास्ट इंटरव्यू किया.