अक्सर कहा जाता है कि SUV ही असली रुतबे की पहचान होती है और Toyota Fortuner इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Fortuner के बजट में आप Audi, BMW और Mercedes जैसी लग्जरी सेडान भी खरीद सकते हैं? ऐसी कारें जो सिर्फ सफर का जरिया नहीं होतीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का स्टेटमेंट बन जाती हैं. तो असली सवाल यही है कि क्या Fortuner सिर्फ नाम का रुतबा है या फिर लग्जरी सेडान असली क्लास और एलिगेंस दिखाती हैं? इस वीडियो में जानिए Fortuner की कीमत में मिलने वाली 5 ऐसी प्रीमियम लग्जरी सेडान कारों के बारे में, जो न सिर्फ आपको शाही एहसास देंगी बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में कई SUV से आगे निकल जाती हैं.