मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, कार पूलिंग अपनाने और ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की अपील की थी. इसके साथ ही एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह ने भी आर्थिक संकट और महंगाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है. दिल्ली-एनसीआर के नोएडा में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. आइए जानते हैं किसने क्या कहा?