Begin typing your search...

कोचिंग टीचर्स और मीडिया के बीच छिड़ा बवाल, जानें IPS Sulkhan Singh ने क्या करने की दी सलाह

X
Coaching Teacher और Media में नया बखेड़ा, IPS Sulkhan Singh ने क्या करने की दी सलाह | State Mirror
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 2 Jun 2026 2:34 PM

खुद को देश के नंबर-1 चैनल की सबके काबिल महिला एंकर की प्रतियोगी-परीक्षाओं के कोचिंग संचालकों पर की गई घटिया भाषा पर देश में बवाल मचा है. भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा देश के शिक्षित बेरोजगारों को ‘कॉकरोच’ कहे जाने के बाद अगर कोई दूसरा बयान भारत की दुनिया भर में बदनामी करवा रहा है तो वह इन्हीं कथित रुप से खुद ही खुद को एक नंबर हिंदी चैनल की सबके काबिल समझने वाली महिला एंकर की ‘अभद्र-भाषा’ में दिया गया बयान है. देश के बेललगाम कोचिंग सेंटर्स संचालक और उनके ऊपर अभद्र भाषा में की गई टिप्पणी कहां तक गले उतारी जा सकती है? इसी सवाल के जवाब के लिए नई दिल्ली में मौजूद स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद सूबे के पूर्व पुलिस महानिदेशक और 1980 बैच के देश के पूर्व आईपीएस सुलखान सिंह ने एक्सक्लूसिव बात की.


अगला लेख