अगर आपने भी नया बैंक खाता खुलवाते समय, शेयर बाजार में निवेश करते समय या फिर बीमा पॉलिसी खरीदते समय बार-बार आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य केवाईसी दस्तावेज जमा किए हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. जल्द ही यह झंझट काफी हद तक खत्म होने वाला है. अगस्त 2026 से देश के बैंक और बीमा कंपनियां सेंट्रल केवाईसी 2.0 जिसे कि हम सीकेवाईसी भी कहते हैं. सिस्टम लागू करना शुरू करेगी. इस नई व्यवस्था का मकसद ग्राहकों के लिए बैंकिंग, बीमा और निवेश से जुड़ी सेवाओं को पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और सुरक्षित बनाना है.