सोशल मीडिया पर “वड़ा पाव गर्ल” के नाम से मशहूर यूट्यूबर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका निजी विवाद है. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक भावुक वीडियो में चंद्रिका ने दावा किया कि उनके पास युगम के खिलाफ चैट्स और तस्वीरों के सबूत मौजूद हैं. शुरुआत में लोगों को यह मामला मज़ाक या कंटेंट का हिस्सा लगा, लेकिन युगम की ओर से किए गए पोस्ट और इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के बाद विवाद गंभीर होता चला गया. इसी बीच पुराने वीडियो सामने आए, जिनमें चंद्रिका किसी अन्य युवक के साथ रोमांटिक अंदाज़ में कंटेंट बनाती दिख रही हैं. इन क्लिप्स के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि असल में दोषी कौन है और क्या पूरी कहानी कुछ और है.