ज्योतिषाचार्य रजत मिश्रा के अनुसार बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य ने दावा किया कि गौ सेवा का सीधा संबंध सुख-समृद्धि और उन्नति से माना जाता है. उनका कहना था कि जो लोग या संस्थाएं गायों के सम्मान और सेवा से जुड़ते हैं, वहां सकारात्मकता और तरक्की बढ़ती है. इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बीजेपी सरकार गौ सेवा पर ज्यादा जोर देती दिखाई देती है और शायद यही कारण है कि लोगों का समर्थन लगातार उन्हें मिल रहा है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीतिक पक्ष नहीं ले रहे, बल्कि इसे केवल ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के नजरिए से देख रहे हैं. वहीं बातचीत में कांग्रेस का भी जिक्र हुआ. ज्योतिषाचार्य ने पुराने संत आंदोलनों और गौ हत्या से जुड़े किस्सों का उल्लेख करते हुए कहा कि गौ माता का अपमान या तिरस्कार शुभ नहीं माना जाता. उन्होंने दावा किया कि जहां गौ का अनादर होता है, वहां सुख-समृद्धि टिक नहीं पाती. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कई बार अहंकार और विरोध की भावना भी फैसलों को प्रभावित करती है. उनके मुताबिक, गाय के प्रति सम्मान हर व्यक्ति में होना चाहिए, क्योंकि समाज का लगभग हर वर्ग किसी न किसी रूप में गौ उत्पादों का उपयोग करता है.