हाल ही में कनाडा ने BILL ‘C-12’ तैयार किया है. जिसे अमल में लाते ही करीब 30 हजार अप्रवासियों को कनाडा से अपने देश वापिस लौटना तय माना जा रहा है. इस बिल की चपेट में हजारों भारतीयों के भी आने की प्रबल संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा रहा है. क्योंकि इस बिल की जद में आए लोगों को कनाडाई प्रशासन ने बाकायदा नोटिस भी जारी कर दिए हैं. आखिर क्या है यह नया कनाडाई बिल सी-12? और क्यों कैसे 30 हजार अप्रवासियों को इसके चलते लौटना पड़ सकता है हम-वतन? इसी सवाल के जवाब के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान ने एक्सक्लूसिव बात की भारत के जाने माने अर्थशास्त्री और कनाडा के नियम कानूनों की बारीकियों पर बीते 30 साल से पैनी नजर रखने वाले डॉ. शरद कोहली से.