Begin typing your search...

Ground Report: सोते समय लगता है मौत का डर, बाढ़ के बीच कैसे गुजर-बसर कर रहे लोग? सुनिए आपबीती

X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 1 Aug 2026 12:16 AM

असम में बाढ़ ने एक बार फिर जिंदगी को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है. शिवसागर और आसपास के इलाकों में हालात इतने भयावह हैं कि लोगों को हर पल इस बात का डर सता रहा है कि न जाने कब उफनती नदी उनके घर को अपने साथ बहा ले जाए. कहीं घर नदी के बिल्कुल किनारे खड़े हैं, तो कहीं लोगों की आंखों के सामने उनकी जमीन और सालों की मेहनत पानी में समा रही है. बाढ़ ने सिर्फ घर और जमीन नहीं छीनी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई तक बर्बाद कर दी है. किसी की किताबें और यूनिफॉर्म पानी में बह गईं तो किसी के घर का पूरा सामान तबाह हो गया. कई परिवार रातभर जागकर गुजारने को मजबूर हैं. स्थानीय वीडियो जर्नलिस्ट भी अपने घर में बाढ़ का पानी घुसने के बावजूद दूसरों की मदद और खबर जुटाने के लिए मैदान में डटा हुआ है. State Mirror और Assam Live 24 की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए असम की बाढ़ का वो दर्दनाक सच, जिसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा.


अगला लेख